• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रभारी सचिव ठाकुर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

secretary in charge of the oversight of development - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने गुरूवार को बाड़मेर पंचायत समिति की रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत में विकास कार्यो का निरीक्षण किया। प्रभारी ठाकुर ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित टांका एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत निर्मित विभिन्न परिसंपतियों का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी कुछ दिनो में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की शुरूआत हो रही है। ग्रामीण से जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। ग्रामीण विकास योजनाओ में अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करवाने के साथ स्थाई परिसंपतियो के सृजन पर विशेष जोर दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी समस्त तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिशाषी अभियंता मनरेगा कबीर अख्तर, सहायक अभियंता रामलाल जैन समेत विभिन्न अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-secretary in charge of the oversight of development
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: secretary, charge, oversight, development, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved