लखनऊ। उत्तर प्रदेश
विस चुनाव के दूसरे चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा,
पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। [@ हस्तिनापुर तय करता है कि प्रदेश में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?]
इन 67 सीटों के लिए
कुल 721 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। दूसरे चरण में
कुल 2 करोड़ 28 लाख मतदाता है जिनमें से 1.24 करोड़ पुरुष व 1.04 करोड महिला मतादाता
हैं।
दूसरे चरण की 67 सीटों
में से पिछले विस चुनाव में सपा 34 सीटें जीतकर नम्बर वन बनी थी। इसके अलावा यहां बसपा
को 18, भाजपा को 10, कांग्रेस को 3 और अन्य को 2 सीटें हासिल हुई थी।
इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दूसरे चरण में सपा
के वरिष्ठ मंत्री आजम खां, पहली बार चुनाव लड रहे उनके बेटे अब्दुला आजम, कांग्रेस
के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी के बेटे सैफ अली नकवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
तथा भाजपा विधान दल (शाहजहांपुर नगर) के नेता सुरेश खन्ना की किस्मत का फैसला होगा।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope