• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑनलाइन बायोमीट्रिक सिस्टम में भी भ्रष्टाचार की खोज !

Search online biometric system corruption! - Hisar News in Hindi

हिसार । जरूरतमंदों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री के भ्रष्टाचार मुक्त वितरण प्रणाली के लिए ऑनलाइन बायोमीट्रिक सिस्टम को आरंभ किया था। इस आधुनिक प्रणाली में भी भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है, इसकी भी खोज होती दिख रही है। अप्रत्यक्ष रूप से फायदा अनपढ़ता का उठाया जा रहा है। शहर में कुछ डिपोधारक ऐसे हैं, जिन्होंने बीते दिन अपने क्षेत्र में लोगों को राशन दिया 50 रुपए का या 40 रुपए का और ऑनलाइन बॉयोमीट्रिक प्रणाली से निकलने वाली रसीद थमा दी, 195 रुपए की। डिपोधारक ने राशन कार्ड धारक से 195 रुपए नहीं लिये, बल्कि 50 रुपए ही लिये। मगर भ्रष्टाचार शुरु इस तरह से हुआ कि ऑनलाइन वितरण प्रणाली की मशीन में राशन कार्ड धारक के खाते में 195 रुपए की खाद्य सामग्री दी गई है। असल में कार्ड धारक केवल 50 रुपए की खाद्य सामग्री लेकर गया है। 195 रुपए की रसीद में कार्ड धारक को दाल, चीनी और गेहूं खाद्य सामग्री दी गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनको डिपो धारक ने केवल गेहूं ही दी है, अन्य कोई सामग्री नहीं दी। इस संबंध में जब डिपो धारक एसोसिएशन के प्रधान जयपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो खाद्य सामग्री हमारे पास है, हम फिलहाल वही खाद्य सामग्री दे पा रहे हैं, भविष्य मं जैसे ही अन्य खाद्य सामग्री आ जाएंगी, उपभोक्ता को बुलाकर वह भी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डिपोधारक हर कार्ड धारक को परिवार के सदस्यों की संख्या और निर्धारित मानदंड के अनुसार उसी मात्रा में ही खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

यह भी पढ़े

Web Title-Search online biometric system corruption!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, hisar news, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved