• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसडीएम ने बैंकों का दौरा कर लिया प्रबंधों का जायजा

sdm visit to banks and take a inspection - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। करंसी परिवर्तन को लेकर एसडीएम निर्मल नागर ने गुरुवार को बैंकों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। सभी बैंकों का दौरा करने उपरांत एसडीएम ने कहा कि बैंकों की गन्नौर शाखाओं में पैसा पर्याप्त है। इसलिए लोगों को पुरानी करंसी बदलवाने के मामले में किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस व्यवस्था के सरलीकरण व लोगों की सुविधाओं के लिए टोकन सिस्टम की प्रणाली लागू की गई है। एसडीएम निर्मल नागर गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे तहसीलदार हरिओम अत्री के साथ बैंकों के दौरे पर निकले। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत रेलवे रोड स्थित बैंकों से की, जिनमें कर्णाटक बैंक आदि शामिल रहे। इसके पश्चात् वे पुरानी मंडी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पहुंचे। उन्होंने रेलवे रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक आदि शामिल थे। इस दौरान उन्होंने पुरानी करंसी जमा करवाने व बदलवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही एसडीएम ने बैंक प्रबंधकों से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कैश के विषय में विशेष तौर पर जानकारी ली। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे कैश जमा करने व पुरानी करंसी बदलने के लिए काउंटरों की संख्या को बढ़ायें। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी

यह भी पढ़े

Web Title-sdm visit to banks and take a inspection
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, sdm visit rbi, currency exchange, nirmal nagar, sonipat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved