• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कॉरपियो ने 6 फौजियों को कुचला, दो की हालत गम्भीर

Scorpio 6 soldiers crushed two critical condition - Sirmaur News in Hindi

नाहन। उत्तराखण्ड सीमा के साथ लगते पांवटा के समीप गांव कुल्हाल में 6 फौजियों के जख्मी होने की खबर है। सभी फौजी सुबह मॉकड्रिल पर थे। सुबह तडके उत्तराखण्ड सीमा की ओर से आ रही तेज गति की स्कॉरपियो ने फौजियों को कुचल दिया जिससे सभी फौजी जख्मी हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन में फौजियों को समीप के पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां डा. राजीव चौहान ने 108 की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी फौजी हथनीकुण्ड हरियाणा के समीप ट्रेनिंग कैम्प पर तैनात थे। वह तडके सुबह मॉकड्रिल के लिये निकले थे जिसमें नरेश कुमार (30), तपेन्द्र सिंह (32),भूपेन्द्र सिंह (23), विजय कुमार (20), गुरूजीत सिंह (21), धर्मेन्द्र राय(20) चंडीगढ पोस्ट बटालियन में तैनात हैं व हथिनीकुण्ड हरियाणा में प्रशिक्षण पर थे जोकि 25 किलोमीटर की दौड पर थे कि तेजगति से आ रही स्कॉरपियो ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक फौजी की टांग में फ्रेक्चर बताया गया है जबकि दो गम्भीर रूप से जख्मी है अन्य तीन को भी रैफर कर दिया गया है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

यह भी पढ़े

Web Title-Scorpio 6 soldiers crushed two critical condition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scorpio, soldiers, crushed, critical, condition, sirmaut news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved