• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रवृत्तियों का निस्तारण नहीं करने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई

Scholarships will not settle the action against officials - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने दौसा, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, कोटा और सीकर जिलाें में वर्ष 2012-13 से 2014-15 तक बकाया छात्रवृत्तियों को एक सप्ताह में निस्तारित करने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर ये मामले निस्तारित नहीं हुए तो सम्बन्धित जिला अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की बैठक मे डॉ. चतुर्वेदी ने छात्रवृत्ति के लिए बनाये नये पोर्टल पर विश्वविद्यालयों एवं बोर्ड, तकनीकी शिक्षा द्वारा पंजीयन नहींं कराने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजीकरण नहीं होने से हजारों बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने विभाग केे अधिकारियों से फिर से पंजीयन नहीं कराने वाली शिक्षण संस्थाओं में पंजीकरण के निर्देश दिये। दौसा, शाहपुरा व जगतपुरा में होगा छात्रावासोें का निर्माण बैठक में डॉ. चतुर्वेदी ने स्वीकृत छात्रावासोेंं व आवासीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण, कोचिंग दिलाने, ई-ट्यूशन, कामकाजी महिला छात्रावास, स्वीकृत छात्रावासों को भूमि आवंटन, सोलर सिस्टम लगाने की समीक्षा करते हुए, दौसा, शाहपुरा व जगतपुरा के छात्रावासों के निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी कराने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन ने बकाया छात्रवृत्तियों को एक सप्ताह में शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिये। विभाग के निदेशक रवि जैन ने बताया कि बकाया छात्रवृत्ति के प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिला अधिकारियों को जयपुर बुलाकर निस्तारण में आ रही समस्या का समाधान कर एक सप्ताह में छात्रवृत्ति कार्यवाही पूरी की जायेगी।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Scholarships will not settle the action against officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister of social justice and empowerment- arun chaturvedi, jaipur news, rajasthan news, additional chief secretary ashok jain, director ravi jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved