• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पं.सलिल भट्ट ने बिखेरे संगीत के इन्द्रधनुषी रंग

scattered musical rainbow colors - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर के सुरीले फनकार तंत्री सम्राट पं.सलिल भट्ट ने स्वरचित सात्विक वीणा पर सुरों की मिठास से संगीत का सुरूर घोल दिया। स्पिक मैके की ओर से मंगलवार को महारानी कॉलेज प्रांगण में संंजोए क्लाािसकल म्यूजिक कॉन्सर्ट में पं.सलिल भट्ट ने सुर, लय और ताल की उम्दा बानगी दर्शाकर कई रागों का नैसर्गिक सौंन्दर्य छलकाया। उन्होंने तीन ताल और दादरा में निबद्ध राग भूपाली, पहाड़ी और राग विश्वरंजनी का शृंगार किया। उन्होंने सुरों के खूबसूरत लगाव, बर्ताव और ठहराव से कॉलेज प्रांगण में संगीत के इन्द्रधनुषी रंग बिखेरे। पं.सलिल भट्ट ने अपनी लयबद्ध रियाजी अंगुलियों से परंपरागत आलाप, जोड़, झाला में राग भूपाली का अलहदा रूप दर्शाया। फिर तीन ताल में विलंबित लय और दु्रत लय की गतों को नजाकत व नफासत से पेशकर प्रशंसा बंटोरी। इसके बाद उन्होंने राग पहाड़ी और राग विश्वरंजनी के सुर साधे। पं.सलिल भट्ट हाल में न्यूजीलैंड समेत कनाडा के डिमंटन, न्यू वेस्ट मिन्स्टर और वेंकुअर में सात्विक साज पर सुरों का सम्मोहन बिखेर विदेशी संगीत के दीवानों को मंत्रमुग्ध किया था। तबले पर अखिलेश मधुर, प्रियांशु चतुर लाल ने प्रभावी संगत कर कार्यक्रम में रौनक भरी।
वीणा विरासत से कराया रूबरू
ग्रैमी अवार्ड विनर पं.विश्वमोहन भट्ट के शिष्य पुत्र तंत्री सम्राट पं.सलिल भट्ट ने इंट्ररैक्शन के दौरान छात्राओं के जिज्ञासु सवालों के रोचक जवाब दिए। उन्होंने संगीत के सात सुरों के साथ अपने सात्विक वीणा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वीणा विरासत से रूबरू भी कराया।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

यह भी पढ़े

Web Title-scattered musical rainbow colors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scattered , musical, rainbow , colors, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved