• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR के आदेश

sc commision gives order to register fir against allege police officers - Bhiwani News in Hindi

नई दिल्ली। खुदकुशी करने वाले पूर्व फौजी रामकिशन के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ( एससी कमीशन) के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार वेरका के समक्ष गुरुवार को दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल पेश हुए। आयोग के अनुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दलित व्यक्ति ( पूर्व फौजी के बेटे ) के साथ उत्पीडऩ किया है, इसलिए आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर वेरका ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एट्रोसिटी का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। रामकिशन के पुत्र जसवंत की अवैध कस्टडी को लेकर आयोग ने दिल्ली पुलिस को लताड़ लगाई। खान मार्केट स्तिथ आयोग के दफ्तर में आयोग के उपाध्यक्ष ने डीसीपी से कहा कि एक तो पूर्व फौजी सिस्टम से तंग आकर आत्महत्या करता है और उसके परिवार की न्याय देने की बजाय पुलिस उसके ही बेटे को खदेड़ती है और फिर सलाखों के पीछे बिना किसी कारण डाल देती है। डॉक्टर वेरका ने बताया कि यह एक दलित उत्पीडन का मामला है और इस मामले पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेवारी फिक्स होने चाहिए। आयोग ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच करके एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किये हैं और इस मामले में कौन कौन पुलिस अधिकारी शामिल थे उनकी आयोग को रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :काफी मान मनौवल के बाद हरी झंडी दिखाने के लिए माने मुलायम

यह भी पढ़े

Web Title-sc commision gives order to register fir against allege police officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, new delhi, delhi police, ramkishan grewal, sc commision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved