• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिक्स डिपॉजिट पर एसबीआई ने ब्याज दरें 0.15 फीसदी तक घटाई

SBI slices interest rates on fix deposits - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने चुनींदा परिपक्वता अवधि वाली फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.15 प्रतिशत तक की कमी की है। सरकार द्वारा 500 रूपये और 1,000 रूपये के नोटों पर पाबंदी के बाद नकदी बढने के साथ एसबीआई ने यह कदम उठाया है। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि एक साल से 455 दिन की मियादी जमा पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया गया है जो पहले 7.05 प्रतिशत थी। नई दर कल से प्रभावी होगी। इसी के साथ 456 दिन तथा दो साल से कम अवधि के लिये सावधि जमा पर ब्याज दर 7.10 प्रतिशत से घटाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया गया है। दो से तीन साल की अवधि के लिये मियादी जमा पर ब्याज दर अब 6.85 प्रतिशत होगी जो पहले 7.0 प्रतिशत थी। प्रस्तावित ब्याज दरें ताजा जमा तथा परिप` हो रही मियादी जमाओं के नवीकरण पर लागू होंगी।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

यह भी पढ़े

Web Title-SBI slices interest rates on fix deposits
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbi, interest rates, fix deposits, cash abundance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved