• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देवासी समाज ने की एसबीसी आरक्षण की मांग ,सौपा ज्ञापन

SBC Devasi for reservation of society, handed the memorandum - Jalore News in Hindi

जालोर। विशेष पिछडा वर्ग मे पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र के देवासी राईका समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। देवासी युवा जागृति मंच आहोर के अध्यक्ष जगदीश देवासी के नेतृत्व मे देवासी समाज के लोगों के एक रैली के रूप मे उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार पंकज जैन को ज्ञापन सौंप कर बताया कि सरकार द्वारा दिये गये एसबीसी वर्ग के 5 प्रतिशत आरक्षण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। जिस पर सरकार को पुन: इस वर्ग को फायदा देने के लिये उचित कार्यवाही करनी चाहिये। ज्ञापन में बताया कि सरकार को तुरंत ही इस पर आगे की कार्यवाही करते हुये इस वर्ग को सभी लाभ दिलाने हेतु समय रहते उचित कार्यवाही करनी चाहिये। इस अवसर पर भीखाराम, मांगीलाल, गोपाल देवासी, अमृत हरियाली, छोगाराम, कानाराम, मालाराम, हीराराम, जेताराम, मकनाराम, वचनाराम, दरगारामा, नगाराम, पाबुराम, प्रवीणभाई, गौतम भाई, मनिष देवासी, मोटाराम, कालूराम राईका, लाखाराम, मंगलाराम सहित कई समाज बन्धु मौजुद रहे। 500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

यह भी पढ़े

Web Title-SBC Devasi for reservation of society, handed the memorandum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbc, devasi, reservation, society, handed, memorandum, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved