• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शनि पुष्य नक्षत्र में भगवान गणेश की मनुहार, वेदमंत्रों से गणपति का पुष्याभिषेक

Saturn in the constellation pushya pacification of Lord Ganesha, Ganapati Vedmntron of the Pushyabhisek - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शनि पुष्य नक्षत्र पर शहर के गणेश मंदिरों में शनिवार को भगवान गणपति का भक्तों ने पुष्याभिषेक कर मनुहार की। सुबह से ही गणेश मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने अष्टोत्तर शत नामावली पाठ, अथर्व शीर्ष,सहस्र नामावली पाठ और गणपति मात्रिका पाठों से भगवान गणेश की मनुहार की और सुख समृद्धि की कामना की। प्रथम पूज्य का अभिषेक के साथ ही विशेष भोग अर्पित किया गया।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र में अथर्व शीर्ष पाठों के साथ गणपति का पंचामृत अभिषेक किया गया। महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेश जी का अभिषेक किया गया। इसके साथ ही सहस्रनामावली पाठों के साथ मोदक अर्पण हुए। शाम को फूल बंगला झांकी सजाई गई। गढ़ गणेश मंदिर में महंम प्रदीप कुमार औदिचय के सानिध्य में भगवान गणेश का अभिषेक कर मनमोहक शृंगार किया गया। चांदपोल स्थित परकोटे वाले गणेश मंदिर में महंत कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में भगवान का अभिषेक नूतन पोशाक धारण कराई गई। गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर में भगवान का विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक कर नूतन वस्त्र धारण कराए गए। मंदिर प्रवक्ता पं राजकुमार चतुवेर्दी ने बताया कि इस अवसर मंदिर में आए श्रद्धालुओं का प्रसादी वितरित की गई। नहर के गणेश जी में सुबह सिंदूर का चोला अर्पित किया गया। महंत जय शर्मा के सान्निध्य में गणेश को सुबह दूर्वांकुर अर्पण किया गया। बड़ी चौपड़ के ध्वजाधीश मंदिर में गणेश जी का अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। सूरज पोल के श्वेत सिद्धिविनायक मंदिर में प्रन्यासी मोहनलाल शर्मा के सान्निध्य में गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया गया। भक्तों ने गणेश जी का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर मनौती मांगी।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-Saturn in the constellation pushya pacification of Lord Ganesha, Ganapati Vedmntron of the Pushyabhisek
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saturn, constellation, pushya pacification, lord , ganesha, ganapati pushyabhisek, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved