• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरदूलगढ़ में थोक सब्जी विक्रेताओं किया हड़ताल का एलान

Sardulgarh in the wholesale vegetable vendors strike announced - Mansa News in Hindi

सरदूलगढ़ (मानसा)। मोदी सरकार द्वारा किए नोटबंदी के एलान उपरांत हर जगह पर लोगों को भारी मुश्किलें सहनी पड़ रही है। जिनमें एक है थोक सब्जी विक्रेता सरदूलगढ़ के आढ़तिए, जिन्होंने अब इसे देखते हुए अनिश्तिकाल के लिए हड़ताल कर दी है। सब्जी मंडी के प्रधान बिरज लाल और नारायण उप्पल ने बताया कि 500 और 1000 के नोट बंद होने पर पड़ोसी राज्य हरियाणा में सब्जी मंडी की मार्केट फीस पूरी तरह से माफ है, मगर पंजाब में ऐसा कुछ नहीं है, जिसके चलते उनका काम काज ठप्प होकर रह गये है। मगर दफ्तर मार्केट समिति द्वारा पिछले साल अनुसार ही कमेटी फीस भरने का दबाव बनाया जा रहा है। मंडी नेताओं ने बताया कि वह उनसे जबरन लिख कर फीस पूरी करनी चाहते हैं। इस बारे में पहले भी मार्केट समिति को मांग पत्र दिया गया है, मगर इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ है। जिसके चलते हर आम खास की जरूरत सब्जी की अणमित्थे समय की हड़ताल कारण शहर निवासियों को महंगे भाव दालें जैसे कि चना दाल 150 रुपए, मूंग की दाल 100 और राजमाह 120 किलो खाने को मजबूर होना पड़ेगा। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव जगतार सिंह से साथ बात की तो उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड की हिदायतें अनुसार ही पिछले साल की आमद से वृद्धि सहित फीस वसूली की गई है। हमारी तरफ से बोर्ड की हिदायतें की ही पालना की जाती है। इस मौके जगिन्दर उप्पल,विलायती राम,विजय कुमार,पूर्ण चंद,राज कुमार व पप्पू राम सब्जी आढ़तिया ने सरकार से मांग की है कि हरियाणा की तरह पंजाब में भी मार्केट फीस और आरडीएफ से छूट दी जाए।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम

यह भी पढ़े

Web Title-Sardulgarh in the wholesale vegetable vendors strike announced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sardulgarh in the wholesale vegetable vendors strike announced, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mansa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved