मैनपुरी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 325 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सपा समर्थकों ने टिकट वितरण को लेकर विरोध भी शुरू कर दिया है। सपा का गढ़ मैनपुरी की भोगांव विधानसभा से शिवबक्श शाक्य प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। टिकट वितरण से नाराज लोगों ने प्रत्याशी शिवबख्श शाक्य का पुतला फूंककर विरोध जताया मैनपुरी जिले की भोगांव सीट से पूर्व मंत्री आलोक शाक्य की टिकट कटने से सपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया। गांव नगला दीपा के ग्रामीणों ने सपा के घोषित प्रत्याशी शिवबक्श शाक्य का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आलोक शाक्य को टिकट दिए जाने की मांग की है। [@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope