• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

शिवपाल सहित चार बर्खास्त मंत्रियों की मंत्रिमंडल में हो सकती है वापसी!

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में काफी समय से चल रही कलह के बीच फिर से सुलह की उम्मीद दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिवपाल सहित बर्खास्त किए गए चार मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है। आज सुबह शिवपाल और बर्खास्त मंत्रियों ने मुलायम सिंह के साथ बैठक की। बैठक के बाद शिवपाल ने कहा कि नेताजी के आदेशों की पालना होगी। गौरतलब है कि रविवार को शिवपाल यादव, नारद राय, ओमप्रकाश सिंह और शादाब फातिमा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इनको अमर सिंह का करीबी बताया जाता है। जहां एक और शिवपाल और अन्य तीन नेताओं को मंत्रिमंडल में वापस लेने की चर्चा है, वहीं रामगोपाल और उदयवीर पर नरमी के कोई संकेत नहीं है।

गौरतलब है कि रामगोपाल यादव और अखिलेश के करीबी एमएलसी उदयवीर को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। गौरतलब है कि उदयवीर ने मुलायम सिंह को चिट्ठी लिखकर अखिलेश की सौतेली मां पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। वहीं रामगोपाल ने कार्यकर्ताआें को चिट्टी लिख अखिलेश का समर्थन करने की बात कही थी। इसके बाद इन दोनों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गौरतलब है कि तीन नबंवर से अखिलेश यादव की रथ यात्रा शुरू होने वाली है। साथ ही पांच नवंबर को पार्टी का रजत जयंती समारोह है।




यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

यह भी पढ़े :क्या केजरीवाल की पत्नी आएंगी राजनीति में !EXCLUSIVE

यह भी पढ़े

Web Title-Samajwadi party rift sacked ministers including shivpal may return in cabinet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samajwadi party rift, sacked ministers, shivpal yadav, up cabinet, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved