लखनऊ। मुलायम परिवार में चल रही कलह पर अमर सिंह पहली बार बोले। अमर सिंह ने पूरी तरह से मुलायम सिंह का समर्थन किया। साथ ही अखिलेश पर पिता की अवमानना करने का आरोप भी लगाया। [@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]
गौरतलब है कि अखिलेश समर्थक अमर सिंह को विलेन के रूप में देखते हैं। अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी के भी पिता हैं और अखिलेश के भी पिता है। अमर सिंह ने एक कहावत कही कि आज इस पूरे घटनाक्रम को देखते ऐसा लग रहा है कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज, बेचारा पिता जंगल को जाएगा।
साथ ही अमर सिंह ने कहा कि यह जो भी हो रहा है वह असंवैधानिक है। अमरसिंह ने कहा कि उनका पूरा समर्थन मुलायम सिंह के साथ है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope