बठिंडा। पहाड़ों में पड़ी बर्फबारी का असर बठिंडा में भी देखने को मिल रहा है। इस समय बठिंडा में शीत लहर चल रही है। जिसके बाद सहारा जनसेवा संस्था के सदस्यों ने बेसहारा और गरीब लोगों को ठंड से बचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत संस्था ने शहर में कई स्थानों पर अलाव जलाकर उन्हें ठंड से राहत देने की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही उनकी ओर से जरूरतमंदों को कंबल देकर भी राहत दी जा रही है। इधर किसी व्यक्ति को रात को ठहरने की जरूरत है तो नगर निगम बठिंडा ने उनके लिए रैन बसेरों की व्यवस्था कर दी है। जिनका प्रबंधन सहारा जनसेवा संस्था देख रही है। साथ ही संस्था सदस्यों ने बीती रात ठंड से बीमार हुए एक व्यक्ति को अस्पताल में भी भर्ती कराया। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
आत्मनिर्भरता का एक बड़ा माध्यम है सहयोग: पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल के 2 आतंकी ढेर
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के बी.ए. 4, बी.ए.5 सब-वेरिएंट के पहले मामले पाए गए
Daily Horoscope