• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सदर बाजार गुरुग्राम से 24 दिसंबर से गायब 3 साल की मासूम

Sadar Bazar Gurugram missing 3 years from December 24 innocent - Gurugram News in Hindi

गुरूग्राम। शहर के सैक्टर 12 स्थित प्रेम नगर की रहने वाले बच्ची के परिजनों ने 3 साल की मासूम की तलाश में परिजन अब सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इसके लिए बच्ची के परिजनों ने इस बाबत फेसबुक पर भी डिटेल डाली है। वहीं पुलिस भी काफी तत्पर दिख रही है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही बच्ची को खोज निकाला लिया जाएगा। वहीं गुरुवार को बच्ची के माता-पिता व मामा सदर बाजार में लोगों से मदद की गुहार लगाते नजर आए। लेकिन वे भी बच्ची के संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा पाए। इधर, बच्ची के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अजय व मामा सचिन व मदन का कहना है कि सोशल मीडिया पर भी बच्ची की तस्वीर डाली गई हैं ताकि कहीं से सूचना मिल सकें। मामला है क्या सैक्टर 12 स्थित प्रेम नगर की रहने वाली ख्वाहिश (3) अपने परिवार के साथ बीते 24 दिसंबर को सदर बाजार आई थी। बच्ची के परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब 2:21 बजे वे लोग सामान खरीद रहे थे। इस दौरान खरीदारी के बाद करीब 2:27 बजे मुडक़र देखा तो बच्ची वहां से गायब थी। जिसके बाद बच्ची की खोजबिन शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिली।
जिसकी सूचना सिटी थाने में दी गई। जिसके बाद बच्ची को लेकर कई जगहों पर सर्च अभियान भी चलाया गया लेकिन बच्ची अब तक परिजनों को नहीं मिल पाई। सिटी थाना के इंस्पेक्टर विक्रम ने बताया कि जांच अभियान जारी है जल्द ही बच्ची को ढूंढ लिया जाएगा।
पुलिस खंगाल चुकी है 50 सीसीटीवी फुटेज
सदर बाजार में गायब हुई बच्ची पिछले 6 दिनों से नहीं मिल पाई है। सिटी थाना की ओर से इस मामले को लेकर अब तक तकरीबन 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली गई हैं। इंस्पेक्टर विक्रम ने बताया कि 50 फुटेज की जांच की जा चुकी है। बच्ची की फोटो भी सभी थानों व चौकियों में जारी कर दिए गए हैं ताकि उसे ट्रेस किया जा सके। वे कहते हैं कि सोशल मीडिया पर भी इस दिशा में पहल चल रही है। फिलहाल उन्होंने अपहरण व हत्या के बात से इन्कार किया है।भगवान भरोसे हैं अब तो उनकी ख्वाहिश
ख्वाहिश के पिता व मां संजना का कहना है कि जब से बच्ची अलग हुई है परिवार में किसी का मन नहीं लग रहा है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो मंदिरों में भी प्रार्थना किया। बच्ची की मां संजना मानना है कि भगवान उसकी रक्षा करेंगे। वे कहती हैं कि उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा है कि उनकी बच्ची जल्द ही उन्हें मिल जाएगी।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Sadar Bazar Gurugram missing 3 years from December 24 innocent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sadar bazar gurugram missing 3 years from december 24 innocent, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved