संगरूर। पंजाब में कांग्रेस का सरकार बनाने का सपना अधूरा ही रह जाएगा और एक बार फिर अकाली भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगा। ये कहना है वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा का। वे लहरागागा हलके के कालबंजारा गांव में भाजपा नेताओं की ओर से रखे गए समागम के दौरान संबोधित कर रहे थे। ढींडसा की कोठी के आगे कर्जे के चलते खुदकुशी करने वाले किसान पर पूछे गए सवाल पर ढींडसा ने किसान को मंदभागा करार दिया। साथ ही उन्होंने किसान और मजदूर यूनियनों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अब जनता ही आने वाले समय में हार जीत और विकास या झूठे वादों पर फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने आज से पांच साल पहले जितने भी वादे किए थे। वे लगभग सभी पूरे कर दिए गए हैं और जनता विकास के नाम पर फिर से तीसरी बार सरकार बनाने का मौका देगी। इससे पहले उनके यहां पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके माल्यार्पण के साथ लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। [@ ड्रग तस्करों से मिली जाली करेंसी, जानिए कहां से आ रहें है नकली नोट]
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
मंडी में रोड शो के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के 'विवादित पोस्ट' पर बरसीं कंगना रनौत
Daily Horoscope