टोक्यो। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को भी वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ द्विपक्षीय वार्ता जारी रखेंगे। सीएनएन के मुताबिक, पुतिन ने नगातो में आबे के साथ 90 मिनट की मुलाकात की। [@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]
यह पिछले 11 वर्षो में जापान की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। दोनों नेताओं के बीच गुरुवार रात को हुई वार्ता में अर्थव्यवस्था एवं सुरक्षा प्रमुख मुद्दे रहे। जापान अर्थव्यवस्था की धीमी पड़ चुकी रफ्तार को बढ़ाना चाहता है, जबकि रूस ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से बचने के लिए पूर्वी देशों का रुख किया है।
आबे ने पुतिन के साथ शुरुआती बैठक के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने 71 वर्षो से चले आ रहे कुरिल द्वीप विवाद पर चर्चा की। आबे ने कहा, हमने शांति संधि से संबंधित मुद्दों और विशेष प्रणाली के तहत द्वीपों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।
भाजपा का मिशन दक्षिण भारत - पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने संभाला मोर्चा
गोवा देश की स्टार्टअप सफलता की कहानी में योगदान देने के लिए तैयार: सीएम सावंत
दिल्ली पुलिस आयुक्त के नाम पर वकील को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Daily Horoscope