• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

70 साल बाद भी रूस-जापान में शांति समझौता नहीं

Russia Japan territory dispute not to be solved soon - World News in Hindi

टोक्यो। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस और जापान के बीच द्वीप विवाद जल्द सुलझाया नहीं जा सकता। पुतिन जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। आबे ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने की समस्या की वजह से जापान और रूस के बीच शांति संधि नहीं हुई है। द्वितीय विश्वयुद्ध के 70 साल बाद रूस और जापान ने अभी तक शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और इसका मुख्य कारण प्रशांत महासागर में चार छोटे द्वीपों से जुड़ा विवाद रहा है।
इन्हें जापान में नॉर्थन टेरीटेरिज और रूस में साउदर्न कुरिल्स कहा जाता है। जापान और रूस के बीच शुक्रवार को इन चार प्रशांत द्वीपों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा पर सहमति बनी।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-Russia Japan territory dispute not to be solved soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: putin, russia japan territory dispute, russian president vladimir putin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved