धौलपुर। जिले के बसेड़ी कस्बे में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में जम कर हंगामा हुआ। बैठक में एक भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार में समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में विकास नहीं होने की बात कही। इस पर पूर्व जिला प्रमुख ने उससे माइक छीन लिया। इसके बाद बैठक में हंगामा हो गया। हंगामे के बाद नाराज कार्यकर्ता बैठक छोड़ कर चले गए। कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से समझाइश कर बैठक शुरू की। बैठक में प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने गांवों को सबसे पहले सडक़ से जोडऩे का काम किया। राज्य सरकार ने 5 हजार स्कूलों को एक साथ क्रमोन्नत किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा के दौरान जो वायदे मुख्यमंत्री ने किए थे उनमे से 73 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं। विधायक रानी कोली ने कहा कि जिले में सबसे अधिक विकास बसेड़ी क्षेत्र में हुआ है। बैठक में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, विवेक सिंह बोहरा, पूर्व विधायक अब्दुल सगीर, जिला महामंत्री उदयभान सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामहेत कुशवाह, बसेड़ी विधायक रानी कोली, पूर्व विधायक सुखराम कोली सहित भाजपाई मौजूद रहे। [@ शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope