कोलकाता। आज कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की रैली है। ज्ञातव्य है कि पुलिस के मना करने के बाद कल कोलकाता हाईकोर्ट ने आरएसएस प्रमुख को 14 जनवरी को रैली करने की इजाजत दे दी।
गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस ने आरएसएस को इस रैली के लिए इजाजत देने से इंकार कर दिया था। आजे होने वाली आरएसएस की इस रैली में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। हाईकोर्ट ने आरएसएस को कुछ शर्तो के साथ रैली की इजाजत दे दी है। ज्ञातव्य है कि आज मकर संक्रांति है।
हिंदू धर्म के इस महत्वपूर्ण त्योहार के दिन ही संघ ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर रैली आयोजित करना चाहता था। संघ प्रमुख मोहन भागवत को यहां एक रैली को संबोधित करना था। पहले आरएसएस ने पश्चिम कोलकाता के भूकैलाश ग्राउंड में सभा करने की अनुमति ली थी, लेकिन बाद में पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope