|
भरतपुर। यहां रोडवेज कर्मचारी ही करीब दो हजार लीटर डीजल चुरा ले गए। मामला भरतपुर के लोहागढ़ डिपो का है। चोरी का खुलासा होने पर निगम ने पंप और रिकॉर्ड को सील कर दिया है। इससे पहले भरतपुर रोडवेज के भरतपुर डिपो से वर्ष 2009 में डीजल चोरी हुथा था, तब सात कर्मचारी निलंबित किए थे। डिपो के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को डिपो से गुप्त सूचना मिली थी कि हजारों लीटर डीजल चोरी हुआ है। इस पर तत्काल डिपो पेट्रोल पंप व रिकॉर्ड रूम को सील कर दिया गया। दोनों की जांच पड़ताल में पता चला कि दो हजार लीटर डीजल चोरी हुआ है। अभी इस मामले में यह पड़ताल करना बाकी है कि डिपो के कौन-कौन कर्मचारी लिप्त हैं। सूत्रों ने बताया कि लोहागढ़ डिपो में पूर्व में एक बार डीजल चोरी की जानकारी एक मैकेनिक को हुई। उसने तत्कालीन प्रबंधक संचालन को बता दिया कि इस डिपो के पंप से डीजल चोरी प्रतिदिन हो रहा है। उन्होंने सख्ती दिखाई तो कर्मचारियों ने माफी मांग पीछा छुड़ा लिया था। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
अमेरिका को शून्य टैरिफ व्यापार समझौते की पेशकश कर रहा भारत : डोनाल्ड ट्रंप
भारत से उलझकर क्या मिला? बलूचिस्तान टू चटगांव एक बार फिर खंडित होने की कगार पर पाकिस्तान और बांग्लादेश
पाक पीएम ने उतारी प्रधानमंत्री मोदी की 'नकल', सैनिकों के दिखे साथ तो झूठ का हुआ पर्दाफाश
Daily Horoscope