लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार राजघरानों
की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यूं तो देश में अब रजवाड़े नहीं रह गए हैं,
लेकिन कई राजघरानों के वारिस भी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
अमेठी राजघराने के राजा संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह इस बार चुनावी मैदान
में हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टिकट दिया है। गरिमा सिंह राजमहल
भूपति भवन पर कब्जे को लेकर विवादों में रही हैं। गरिमा सिंह को जिताने के लिए
उनके बेटे-बेटी ने उनके प्रचार का जिम्मा संभाल रखा है।
[@ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
राजकुमारी महिमा सिंह के साथ कुंवर अनंत विक्रम सिंह इलाके के हर घर में दस्तक भी
दे रहे हैं। उनकी कोशिश हर घर तक पहुंचने की है।
अनंत विक्रम सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार अमेठी की जनता
इंसाफ करेगी। वह कहते हैं, "पिछले कई दशकों से यहां की जनता के साथ अन्याय
होता आया है। राहुल जी यहां से सांसद हैं, लेकिन पिछले डेढ़ दशक में यहां न तो
उद्योग-धंधों का विकास हुआ है और न ही रोजगार परक बुनियादी सुविधाएं युवाओं को
मुहैया हो पाई हैं।"
वह कहते हैं, "अमेठी विधानसभा की जनता को इस बार विकास के नाम पर वोट
करेगी।"
दिलचस्प बात यह है कि अमेठी विधानसभा से ही अखिलेश सरकार के सबसे चर्चित मंत्री
गायत्री प्रसाद प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्हें इसी सीट से जीत
हासिल हुई थी। इस बार वह समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस गठबंधन के अधिकृत
प्रत्याशी भी हैं।
अमेठी राजघराने के बाद बात करते हैं, प्रतापगढ़ जिले के भदरी राजघराने की। यहां के
राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया हैं। इस इलाके में इनका खासा दबदबा माना
जाता है। वर्ष 1993 से लागातार वह कुंडा से जीतते आ रहे हैं। कुंडा में आज भी उनकी
ही तूती बोलती है।
सपा सरकार में हालांकि उन्हें कम महत्व का विभाग देकर उनकी हनक कम करने की कोशिश
की गई, लेकिन इलाके में उनका रुतबा पहले की तरह ही है। इलाके के युवाओं में राजा
भैया का खासा क्रेज है। राजा भैया के निर्दलीय नामांकन से पहले ही लोग उनके नाम की
माला जप रहे हैं।
हालांकि अखिलेश सरकार के कार्यकाल के दौरान ही कुंडा में पुलिस अधिकारी की हत्या
के बाद राजा भैया का नाम भी सामने आया था। इस वजह से अखिलेश सरकार की काफी किरकिरी
हुई थी। इस हत्याकांड के बाद से ही अखिलेश और राजा भैया के रिश्तों की डोर काफी
नरम पड़ गई।
रायबरेली की तिलोई रियासत की भी अपनी एक अलग पहचान है। इस सियासत के राजा
मयंकेश्वर सिंह महल से निकलकर वर्ष 1993 में पहली बार जनता की चौखट पर वोट मांगने
पहुंचे थे। तब से पांच बार इस विधानसभा चुनाव से वह चुनाव लड़ चुके हैं और जनता ने
तीन बार उनको जीत का सेहरा पहनाकर विधानसभा तक पहुंचाया है।
इस बार एक बार फिर वह चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से सपा और फिर भाजपा में
पहुंचने वाले मयंकेश्वर मैदान में हैं। उन्होंने इस बार एक नया नारा गढ़ा है। वह
कहते हैं, "2017 में देखेगा जमाना, तिलोई में ऊपर चढ़ेगा खुशहाली का
पैमाना।"
मयंकेश्वर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "जनता को विकास चाहिए। तिलोई
की जनता इस बार विकास के नाम पर वोट करेगी। इलाके में सड़क, पानी और बिजली की
स्थिति ठीक करने का काम किया जाएगा।"
बहरहाल, राजघरानों के अलावा यदि उत्तर प्रदेश के कुछ नवाबों के परिवार पर नजर
डालें, तो रामपुर के नवाब घराने का नाम पहले आता है। रामपुर का नूरमहल इस पुराने
घराने की शान का प्रतीक माना जाता है। नवाबों का यह घराना दशकों से कांग्रेस से
जुड़ा हुआ है। इसी घराने की नूर बानो जहां कांग्रेस के टिकट पर संसद पहुंच चुकी
हैं, वहीं बेटे नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां चार वर्षो से विधायक भी हैं।
रामपुर के स्वार सीट से मैदान में उतरे नावेद के सामने इस बार चुनौती काफी कड़ी
है। रामपुर के कद्दावर मंत्री आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम उनके सामने हैं। आजम
ने भी अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह अपनी विधानसभा से
ज्यादा अपने बेटे का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।
राशिफल 9 मई 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा शनिवार, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
मेहनत और लगन पर मेरा भरोसा, ईमानदारी से काम किया तो मुश्किलें अपने आप दूर हो जाती हैं: अद्रिजा रॉय
बीमारियों से पहले शरीर देता है संकेत, जानें शुरुआती लक्षण और बचाव
ऐसी झाड़ू रखना पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है आर्थिक संकट, जानें वास्तु के नियम
'इश्क दम और इडली रसम' खाना, परिवार और भावनाओं की खूबसूरत कहानी : सुरभि चंदना
'बंदर' का टीजर देख 'लॉर्ड बॉबी' पर गर्व करते दिखे सनी देओल, भतीजे करण बोले- 'आप कमाल लग रहे हो चाचा'
'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब
निया और अंकिता ने बताया कैसे उनकी मां ने संवारा करियर
7 मई का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, अभिजित के साथ विजय मुहूर्त का संयोग, नोट कर लें राहुकाल
ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
राशिफल 7 मई 2026 : धनु का बढ़ेगा आत्मविश्वास, कर्क को मिल सकती है कानूनी सफलता
घर में मनी प्लांट का सूखना देता है अशुभ संकेत, जानिए संभावित नुकसान और बचाव के उपाय
मैं हमेशा अपने लिए तैयार होती हूं, किसी को इम्प्रेस करने के लिए नहीं : कृतिका कामरा
कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- 'मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
तमिलनाडु में विजय भवः राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो

असम विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं: गौरव गोगोई
राशिफल 10 मई 2026: मेष और सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, कर्क और धनु का दिन रहेगा बेहद सुखद
'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब
हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' से करेंगी अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत
'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में दिखेगा नया इमोशनल एंगल, उर्वशी रौतेला बोलीं- 'मेरे किरदार की ताकत चुप्पी में छिपा संघर्ष'
हॉलीवुड दीवा से कम नहीं दिखीं नीना गुप्ता, गजराज राव के 'अजीबोगरीब' कोट ने खींचा सबका ध्यान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवा, कनाडा में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
कृतिका कामरा का पसंदीदा है 60-70 के दशक का ये हेयरस्टाइल, परवीन बाबी और फराह फॉसेट से प्रेरित
ऋषि कपूर के निधन के बाद थेरेपिस्ट के पास गई थीं नीतू कपूर, बोलीं– 'थेरेपी ने नहीं, बल्कि दोस्तों ने दिया बड़ा सहारा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में निखरीं शरवरी वाघ, 'मस्कारा' को लेकर साझा किए बीटीएस पल
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर ने की धर्मेंद्र, जितेंद्र और अक्षय कुमार की तारीफ, कहा- इन्हीं कलाकारों ने जिंदा रखा फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार
कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं — “समर्पण करने आई थी, लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई”
'द रॉयल्स' के एक साल पूरे होने पर इमोशनल हुए ईशान खट्टर, सेट की यादों को किया साझा
सर्पदंश में गलत घरेलू उपाय जानलेवा, एक्सपर्ट से जानें क्या करें, क्या नहीं
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
मां बनने के सफर को बनाए आसान, हर ट्राइमेस्टर में करें अलग योग
अकेलेपन में टूट गई थीं मालविका मोहनन, बोलीं- 'कमरे में लौटकर बात करने वाला कोई नहीं था'
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
गर्मी को हराना है तो शरीर को रखें हाइड्रेटेड, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
अश्वगंधा की पत्तियां नहीं, सिर्फ जड़ है सुरक्षित: आयुष मंत्रालय
हीट एग्जॉर्शन से हीट स्ट्रोक तक, आयुष मंत्रालय ने बताए गर्मी से बचाव के उपाय
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
स्ट्रेस और बेचैनी से राहत का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
गर्मियों में रात के समय लगती है बहुत ज्यादा प्यास, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
गर्मी से राहत देता है ये प्राणायाम, मन को भी कर देता है शांत
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
जिंक से प्रोटीन-फाइबर तक, पोषक तत्वों से भरपूर काला नमक चावल, सेहत के लिए अनगिनत फायदे
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 09/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope