चूरू। जिला मुख्यालय पर छेड़छाड़ की बढ़ती वारदातों को लेकर मिली शिकायतों के बाद चूरू पुलिस ने अब मनचलो पर ऑपरेशन रोमियो के माध्यम से नकेल कसना शुरू कर दिया है। एसपी राहुल बारहट के निर्देश पर 30 महिला कांस्टेबल की पांच टीमें गठित की गई हैं, जो मनचलों की जबरदस्त धरपकड़ कर रही है। शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने एवं फब्तियां कसने वाले मजनुओं को सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिस पकड रही है। बुधवार को महिला पुलिस ने महज एक घंटे में दो दर्जन से अधिक संदिग्धों और मनचलों को पकडा। गल्र्स कॉलेज, लोहिया कॉलेज, पार्क और स्कूलों के आस-पास यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा और उसके बाद इसे समय-समय पर चलाया जाता रहेगा। [# परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोग कहते थे कि 370 हटाया तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कंकड़ भी नहीं चला: गृह मंत्री अमित शाह
राम लला की स्थापना के साथ दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा भव्य राम मंदिर निर्माण का पहला चरण: नृपेंद्र मिश्रा
यूपी में निवेशकों के लिए आसानी से जमीन उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री का नया एजेंडा
Daily Horoscope