रोहतक। जिला पुलिस की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए तीन अहम कदम उठाए गए हैं। जिन पर अमल करने के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। जिला पुलिस की ओर से शहर के कई स्थानों पर पार्किंग की सुविधा शुरू की गई है। बाजारों में नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। ऑटो के लिए टोकन सिस्टम शुरु किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पुराने आईटीआई मैदान में टोकन वितरित किए गए। रोहतक प्रदेश का पहला जिला है। जहां ऑटो के लिए टोकन प्रणाली शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक किला रोड सहित कई इलाके नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। जहां वाहन खड़ा करने पर पाबंदी रहेगी। अब अगले चरण में शहर के दूसरे इलाकों में पार्किंग व्यवस्था में टोकन सिस्टम शुरू करते हुए व्यापारियों को भी बड़ी राहत दी है। पुलिस ने अलग अलग इलाकों के लिए अलग अलग टोकन जारी करते हुए इनके अलग अलग रंग निर्धारित किए हैं।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची
आरक्षण विवाद: बंजारों ने येदियुरप्पा के घर पर किया पथराव
पंजाब में गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का गनमैन
Daily Horoscope