• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर में लूट गैंग का राजफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

robbery gang Busted in Alwar, 4 accused arrested - Alwar News in Hindi

अलवर। जिले के भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र में एल्यूमिनियम से भरे मिनी ट्रक लूट के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटा गया माल बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया कि घटना के बाद एसएचओ महावीर , सुनील जांगिड़, सुरेन्द्र, मंदीप, सूरजभान की टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर वसीम पुत्र जहूर उर्फ जहूरूद्दीन निवासी अमलाकी, आरिफ पुत्र असरू निवासी अमलाकी, ब्रजेश शुक्ला पुत्र उमाशंकर निवासी पनोरमा विला खुशखेड़ा और आरिफ पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी सूरज सिनेमा को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने पूछताछ की गई तो उन्होंने लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। गैंग में लूट करने वाले और माल खरीदने वाले आरोपित शामिल थे। लूटे गए माल को शिवानसी मेटल फैक्ट्री से बरामद किया गया था। शर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलने की भी संभावना है।

[@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-robbery gang Busted in Alwar, 4 accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbery gang, busted, alwar, news of alwar, accused, arrested, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved