• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस के नाक नीचे हुई महिला से लूट

robbed with woman in kanpur - Kanpur News in Hindi


कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र में सब्जी लेकर घर जा रही महिला का चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया। हैरत की बात है कि चौकी के सामने हुई लूट की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पायी। पीड़ित महिला द्वारा तहरीर दी गई, तो उसे पुलिस कर्मियों ने टरका दिया।
नौबस्ता के धोबिन पुलिया निवासी ज्योति बुधवार शाम घर से गल्लामंडी सब्जी लेने गई थी। घर वापसी के दौरान पैदल जाते समय गल्लामंडी चौकी के सामने पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। महिला के मुताबिक पर्स में दो हजार रूपये और एटीएम कार्ड थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि गल्लामंडी चौकी में तहरीर देने गई, लेकिन उनकी तहरीर नहीं ली गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अगर महिला शिकायत करती है तो कार्रवाई की जायेगी।

[@ शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-robbed with woman in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbed, woman, kanpur, up election, up election 2017 , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved