• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Exclusive: लखनऊ कैंट में बहू बनाम बेटी में चुनावी जंग

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। कैंट सीट का चुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया है। कैंट के चुनावी अखाड़े में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। चुनावी दंगल में अपर्णा के सामने बीजेपी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी रीता बहुगुणा हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इसी सीट से योगेश दीक्षित को खड़ा किया है। अपर्णा यादव राजधानी की नौ सीटों के अन्य उम्मीदवारों में सबसे अधिक रईस उम्मीदवार हैं। खास बात ये है कि अब तक हुए चुनाव प्रचार में भी अपर्णा ने सबसे अधिक पैसे खर्च किए हैं।
अपर्णा यादव पहली बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वह राजनीति विज्ञान की छात्रा रही हैं। मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संबंध और राजनीति में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इस बार यूपी में लखनऊ कैंट की सीट पर सबकी नजर भी है। इस सीट पर कांग्रेस से विधायक रीता बहुगुणा ने अब कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है और अपनी जीती हुई सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। रीता बहुगुणा के सामने समाजवादी पार्टी ने अपर्णा यादव ही प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं।
1996 से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी लगातार लखनऊ कैंट की सीट से जीतते आए लेकिन भाजपा के विजय रथ को ब्रेक लगाया रीता बहुगुणा ने। साल 2012 में रीता बहुगुणा चुनाव जीतीं जो कांग्रेस के लिए बड़ी कामयाबी थी। कैंट विधानसभा सीट की हार जीत का फैसला हमेशा से यहां के ब्राह्मण वोटर करते आए हैं। यही वजह है कि पार्टियां यहां से सवर्ण उम्मीदवार पर दांव चलती हैं। कैंट क्षेत्र में 2012 में मतदाताओं की संख्या करीब तीन लाख पन्द्रह हजार थी। सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक ब्राह्मण, 50 हजार दलित, 40 हजार वैश्य, 30 हजार पिछड़े, 25 हजार क्षत्रिय और 25 हजार मुस्लिम हैं। 2017 में कुल 367590 वोटर हैं, जिसमें से 200191 पुरुष और 167399 महिला वोटर हैं। कैंट की सीट से कांग्रेस के टिकट पर रीता बहुगुणा जोशी ने 2012 में भाजपा के उम्मीदवार सुरेश तिवारी को हराया था।
सुरेश तिवारी तीन बार से लखनऊ कैंट सीट लगातार जीत रहे थे। कैंट की सीट सपा के लिए कभी लकी नहीं रही है, सपा कभी भी इस सीट को नहीं जीत पाई है।

[@ प्रत्याशियों की पत्नियों के पास है कुबेर का खजाना, पढ़कर रह जाएंगे हैरान]

यह भी पढ़े

Web Title-rita bahuguna and aprna yadav fight in lucknow cant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rita bahuguna, aprna yadav, fight, lucknow, cant, up election, up election 2017, politics, sp, congress, bjp, samachar, mulayam, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved