लखनऊ। अखिलेश सरकार द्वारा मंत्रिमंडल में गायत्री प्रजापति को शामिल करने
पर विपक्षी पार्टियों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। उप्र कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन
विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते
हुए कहा कि लोकायुक्त से लेकर सभी जगहों पर खनन विभाग का भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश
की जनता में चर्चित रहा है। गायत्री प्रजापति की मंत्रिपरिषद में वापसी के द्वारा
भ्रष्टाचार का महिमामण्डन किया गया है। मैं समाजवादी पार्टी को उनके आदर्श डॉक्टर
लोहिया की याद दिलाना चाहूंगा जिनके शब्दों में वर्तमान राज ‘‘लूट
और भोग’’ का राज है। यह प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ है और 2017 में जनता
इसका जवाब देगी।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद
मौर्य ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार ने
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पुनः मंत्री
मण्डल में वापसी भ्रष्टाचार को खुलेआम स्वीकृति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि
जिस व्यक्ति के विरूद्ध उच्च न्यायाल द्वारा सीबीआई जांच के आदेश किये गये उसको
पुनः मंत्री पद नवाजना भ्रष्टाचार को मजबूती प्रदान करना है।
आईपीएल 2023 : मार्क, मेयर्स की धमाकेदार 73 रन की मदद से लखनऊ ने दिल्ली को हराया...यहां देखें मैचों का हाल
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
Daily Horoscope