• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुलिस के सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को विभागीय सुविधाएं होगी उपलब्ध

Retired police officers and departmental staff will be facilities available - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस के सेवानिवृत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी । गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने इस बात की घोषणा की है। पुलिस आयुक्त गुरुवार को सेवानिवृत पुलिस ऑफिसर वैल्फेयर एशोशिएशन गुरुग्राम के वार्षिक दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एशोशिएशन के सदस्यों को पुलिस लाईन स्थित मीटिंग हॉल में संबोधित कर रहे थे। पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग द्वारा उन्हें सभी सुविधाएं जिसमें विशेष तौर से मैडिकल रिंबरसमेंट, डी ए की किस्त व उसका एरियर शीघ्रता से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असोशिएशन के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक हॉल दे दिया गया है, जिसमें सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं जैसे फर्नीचर, दूरभाष आदि शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों पर भी ध्यान दें। सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अपने अनुभवों के आधार पर समाज में लोगों को कानून व्यवस्था व शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपस्थित एशोशिएशन के मुख्य संरक्षक पूर्व डीजीपी रेशम सिंह ने कहा कि हम केवल विभाग से सेवानिवृत हुए है सामाजिक कार्यों से नहीं । हमें सामाजिक कार्यों में बढ-चढक़र भाग लेना चाहिए। विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित उद्योगपति दीपक मैनी व एडवोकेट आर एल शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत पुलिस अधिकारी अपने अनुभवों के तौर पर पुलिस विभाग की अपराधों की तफतीश में सहायता करें और अपने ही स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर करके उन्हें कानूनों से अवगत करवाएं।
एशोशिएशन के संरक्षक सेवानिवृत पुलिस कप्तान पंडित गिरधर गोपाल ने कहा कि सरकार व पुलिस विभाग सेवानिवृत कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करें, विशेषकर मैडिकल सुविधाएं। कार्यक्रम में सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक इंद्र सिंह सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एशोशिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत डीएसपी कन्हैया लाल यादव ने मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त का स्वागत करते हुए उनसे सुविधाएं संबंधी प्रार्थना भी की

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Retired police officers and departmental staff will be facilities available
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: retired police officers and departmental staff will be facilities available, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved