शिमला। प्रदेश कांग्रेस सरकार मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का करारा जवाब देने की तैयारी में है। सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आगामी 25 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में एक महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी पहुंचने की उम्मीद है। महारैली की सफलता के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इस महारैली की घोषणा की और कहा कि इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों के कल्याण के लिए सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को दर्शाने के लिए आगामी 15 से 31 दिसम्बर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए मोबाईल, पब्लिसिटी वाहन, एलईडी स्क्रीन, ध्वनि प्रसार प्रणाली, प्रदर्शनी पैनल इत्यादि भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। ये पब्लिसिटी वाहन प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी तैनात किए जाएंगे।
सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के जरिए बहु प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15 से 31 दिसम्बर तक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा विशेष प्रसार अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें राज्य में विभिन्न सम्मेलन, संगीत एवं नाट्य प्रदर्शन और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा 17 दिसम्बर को ओकओवर में विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला तथा जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिसिटी स्टाल स्थापित किए जाएंगे।
अग्निहोत्री ने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राज्य सरकार की सफलता की कहानियों पर आधारित लघु फिल्म व वृत्त चित्र भी तैयार करेगा और यह मोबाइल वैनों व स्थानीय केवल आप्रेटरों के माध्यम से दर्शाए जाएंगे। सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए निश्चित स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज डिस्प्ले बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे। बुकलैट, फोल्डर, पेम्फलेट तथा अन्य सामग्री भी जनमानस में वितरित किए जाएंगे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच
भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरस्पेस किया बंद : 23 मई तक फ्लाइट्स पर रोक, PM आवास पर हाईलेवल मीटिंग के बाद बड़ा फैसला...राहुल गांधी क्या बोले यहां पढ़ें
केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की, राहुल गांधी ने समर्थन के साथ समयसीमा की मांग की
वाराणसी में भव्य कन्यादान महोत्सव, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने 125 कन्याओं का किया कन्यादान
Daily Horoscope