• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सा संस्थानों पर की जाएंगी आवश्यक जांचें

required investigations will in all hospitals - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच की गुणवत्तायुक्त सुविधाएं मिल सकें, इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से संपूर्ण देश में प्रत्येक माह की 9 तारीख को अभियान के रूप में एएनसी सेवाएं देना शुरू किया गया है। इसी के तहत 9 सितंबर को जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। ये सेवाएं स्वास्थ्य संस्थान पर दी जा रही नियमित प्रसव पूर्व सेवाओं के अलावा होंगी। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि जिला चिकित्सालय, समस्त ब्लॉकों में संचालित 15 सीएचसी, 54 पीएचसी व शहरी डिस्पेंसरी में प्रात: 8 से दोपहर 2 बजे तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकों व स्त्रीरोग विशेषज्ञों की देखरेख में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुशल मंगल कार्यक्रम, सुरक्षित मातृत्व दिवस एवं प्रसूति नियोजन दिवस सीएचसी से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहले से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के आयोजन से गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान विशेष रूप से जटिल खतरों वाली संभावित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबल मिलेगा। इसमें गर्भवती महिला की एएनसी जांच के लिए अलग से कक्ष होगा, जहां पर चिकित्सक द्वारा एएनसी सेवाएं दी जाएंगी। अगर किसी संस्थान पर यह निर्धारित व्यवस्था नहीं है, तो इस दिन के लिए अलग से कक्ष की व्यवस्था की जाएगी। डॉ. बंसल ने बताया कि इसके अलावा आवश्यक प्रसव पूर्व जांचें जैसे खून की जांच, यूरिन जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, शुगर, वजन जैसी जांचें शीघ्र तथा निशुल्क उपलब्ध होंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्त्री रोग विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक का परामर्श भी निशुल्क मिलेगा। इसके अलावा विशेष जांच सेवाएं जैसे एचआईवी व सिपलिस जांच पीएचसी स्तर पर तथा हाइपोथायराडियम जांच जिला स्तरीय चिकित्सा संस्थानों पर की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े

Web Title-required investigations will in all hospitals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: required, investigations, all, hospitals, sir ganganagar, rajsathan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved