• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, किया अभ्यास

बीकानेर। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार को राजकीय डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारियों के संबंध में स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने झण्डारोहण किया और मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। इसमें भाग लेने वाली प्लाटूनों को अभ्यास को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मार्च पास्ट में दस प्लाटून ने भाग लिया। इस दौरान आरएसी की दो बटालियन तथा राजस्थान पुलिस का बैण्ड ने सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरीं। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा मार्च पास्ट का कार्यक्रम होगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवन्त भाकर और एडीएम (सिटी) शैलेन्द्र देवड़ा ने स्टेडियम में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त आर.के. जायसवाल, उपखण्ड अधिकारी नानू राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतनाम सिंह, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बसन्त आचार्य, एडीईओ रमेश ओझा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ 7वें वेतनमान का तो अता-पता नहीं, अभी तक तो 5वें और छठे वेतनमान की विसंगतियां ही दूर नहीं ]

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day preparations completed in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day, preparations, completed, bikaner, news of bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved