• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रख्यात साहित्यकार विवेकी राय का निधन

लखनऊ/गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के रहने वाले हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का मंगलवार सुबह वाराणसी में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। उन्होंने तडक़े करीब 4.45 बजे अंतिम सांस ली। सांस लेने में दिक्कत की वजह से वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 19 नवंबर को ही अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। वाराणसी में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
डॉ. राय ने हिंदी के साथ ही भोजपुरी साहित्य जगत में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने आंचलिक उपन्यासकार के रूप में ख्याति अर्जित की।

डॉ. विवेकी राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती से भी सम्मानित किया था। उल्लेखनीय है कि विवेकी राय हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। वह मूल रूप से गाजीपुर के सोनवानी गांव के निवासी थे। उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकें लिखी। विवेकी राय को मूलत: ललित निबंध, कथा साहित्य के लिए जाना जाता था।





RBI ने शादी वाले घरों के लिए 2.50 लाख निकालने पर रखी ये 7 शर्तें

यह भी पढ़े

Web Title-Renowned Hindi writer Viveki Rai passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: renowned hindi writer viveki rai, writer viveki rai passes away, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved