• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसडीएम ने राजनीतिक दलों को याद कराई हिदायतें

Remember the instructions provided by the political parties SDM - Fazilka News in Hindi

अबोहर। एसडीएम जसप्रीत सिंह ने वीरवार को राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाकर चुनाव संबंधी हिदायतें याद कराई। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के नेताओं को कोड ऑफ कंडक्ट का पालन करने, डीफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी, चुनावों में होने वाले खर्च का हिसाब किताब रखने, रैली की अनुमति तथा मुनादी व विहकिलों की मंजूरी संबंधी जानकारी दी। उन्होंने नामांकन पत्र भरते वक्त चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन करने संबंधी जानकारी दी। एसडीएम ने राजनीतिक नेताओं को आदेश किए कि सरकारी इमारतों पर किसी प्रकार के बैनर व झडे व होर्डिग न लगाए जाएं। इस मौके पर जिला काग्रेस कमेटी प्रधान विमल ठठई, शिअद जिला महासचिव हरचरण सिंह पप्पू, किलियावाली के सरपंच लाऊ जाखड़, लाली शर्मा, हरदीप सिंह, देवी लाल तथा बीडीपीओ धर्मपाल शर्मा, नायब तहसीलदार चरणजीत सिंह मौजूद थे। इसके अलावा प्रिंटिग प्रेस संचालकों व फ्लैक्स बोर्ड तैयार करने वालों की अलग से बैठक बुलाकर हिदायत दी कि जिस भी राजनीतिक पार्टी व प्रत्याशी के बोर्ड, पोस्टर व इश्तिहार छापे जाएं, उसके नीचे प्रिंटिग प्रेस का नाम, छपाई की संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा छपाई का बिल उम्मीदवार के साथ साथ संबंधित दफ्तर में देने का कहा ताकि यह खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जा सके।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

यह भी पढ़े

Web Title-Remember the instructions provided by the political parties SDM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: remember the instructions provided by the political parties sdm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fazilka news, fazilka news in hindi, real time fazilka city news, real time news, fazilka news khas khabar, fazilka news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved