भरतपुर। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वन्तरि महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शहर में अलग-अलग जगह भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना कर लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। मान्यता है कि आज ही के दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता धन्वन्तरि समुद्र से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए वैद्य, हकीम व ब्राह्मण समाज इस दिन भगवान धन्वन्तरि का पूजन कर धन्वन्तरि जयन्ती मनाते हैं। भरतपुर के आरबीएम अस्पताल स्थित आयुर्वेदिक इकाई में डॉ. निर्मल शर्मा के नेतृत्व में पीएमओ, नर्सिंग इन्चार्ज सुरेश चन्द शर्मा व अन्य अस्पतालकर्मियों ने भगवान धन्वन्तरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर व माल्यार्पण कर भगवान धन्वन्तरि से लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं जामा मस्जिद के समीप सिटी आयुर्वेदिक औषधालय में नगर निगम महापौर शिव सिंह भौंट के मुख्य आतिथ्य में भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महापौर भौंट ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो बीमारी का जड़ से इलाज करती है।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope