दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने विरूद्ध वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मामले को स्टे करवाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में लगाई याचिका को अस्वीकार किये जाने का स्वागत करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा है कि न्यायालय का यह स्पष्ट आदेश मुख्यमंत्री केजरीवाल की आरोपों की घिनौनी राजनीति के मुख पर कानूनी तमाचा है।सर्वोच्च न्यायालय ने आज मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा दायर याचिका को अस्वीकार करते हुये कहा कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं जिसके अंतर्गत आपराधिक और सिविल मामले एक साथ न चल सकें। उपाध्याय ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय का अरूण जेटली से जुड़े मामले में यह स्पष्ट आदेश अरविन्द केजरीवाल सहित उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो आरोपों की राजनीति कर राजनीतिक ब्लैकमेल करते रहे हैं।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
सबरीमाला से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
Daily Horoscope