• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेल्पर्स ने की नियमित वेतन श्रृंखला दिलाने की मांग

regular salary demands - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। कुक कम हेल्पर्स को नियमित वेतन श्रृंखला दिलाने की मांग की राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया को स्थानीय सर्किट हाउस में मीड-डे-मिल कुक कम हेल्पर्स संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा ने ज्ञापन सौपकर नियमित वेतन श्रृंखला दिलाने की मांग की है। न्यायमूर्ति प्रकाश टाटिया को बडेरा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में दोपहर का भोजन योजना में स्कुली विद्यार्थियों को खाना पकाकर खिलाने हेतु सरकार ने स्कूलों में कुक कम हेल्पर्स को नियुक्ति दी है, सैकड़ो छात्रों को भोजन पकाकर खिलाने वाली कुक कम हेल्पर्स को प्रतिमाह एक हजार रूपये मानदेय ही दिया जा रहा जो स्वंतत्र भारत में सरकारी महकमों में किया जा रहा घोर अन्याय है। बिशाला गांव आई धूड़ीदेवी सुशीला देवी ने न्यायमूर्ति को बताया कि हम पिछले 10-15 वर्षो से एक हजार रूपये प्रतिमाह में मेहनत करके मध्यान्ह भोजन स्कीम में काम करके बड़ी मुश्किल से गुजारा हो रहा है। टाटिया ने कुक कम हेल्पर्स की व्यथा सुनकर कहा कि आपकी मांग सही है तथा आयोग आपको अधिकार दिलायेगा। प्रदेषाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा ने बताया कि अधिकांश कुक कम हेल्पर्स महिलाए जिसमें विधवा तलाकसुदा-परित्यक्ता है जो आर्थिक रूप कमजोर है। इससे मिड-डे-मिल कुक कम हेल्पर्स सघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेष अध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा ने फूल पहनाकर स्वागत किया तथा न्यायमूर्ति के का स्वागत किया।
यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-regular salary demands
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: regular, salary, demands, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved