• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

अखिलेश यादव ने अब तक क्या क्या किया, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा को आदर्श अन्तर्राष्ट्रीय शहर बनाया जाएगा। इसके साथ ही, लखनऊ में गोमती रिवर फ्रण्ट की तर्ज पर आगरा में यमुना नदी के किनारे रिवर फ्रण्ट के विकास और सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने वाले समय में राज्य के लोगों को स्मार्ट फोन देगी, जिसके माध्यम से सरकार, जनता से सीधे जुड़ेगी और लोगों को विकास योजनाओं से लाभान्वित करने में मदद मिलेगी। स्मार्ट फोन के लिए अब तक 1 करोड़ पंजीकरण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आज जनपद आगरा में आगरा से इटावा लायन सफारी तक निर्मित 207 कि0मी0 लम्बे देश एवं एशिया के पहले साइकिल हाईवे का उद्घाटन किया। वे इस साइकिल हाइवे पर आयोजित साइकिल रैली में सम्मिलित भी हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगरा इनर रिंग रोड के प्रथम चरण, ताजगंज सौन्दर्यीकरण परियोजना, ललितपुर-आगरा पारेषण परियोजना के प्रथम चरण तथा आगरा जनपद के चहुमंखी विकास हेतु 1679 करोड़ रुपए लागत की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही, ‘उत्तर प्रदेश: द ग्रीन पाथ’ एवं ‘ताजमहल: द रोमान्स इन वड्र्स’ पुस्तक का विमोचन भी किया। श्री यादव ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में लोकार्पित आगरा-लखनऊ एक्सपे्रस-वे से पूरा प्रदेश लाभान्वित होगा। इस एक्सप्रेस-वे से पूरे प्रदेश के विकास को रफ्तार मिलेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से प्रदेश की राजधानी लखनऊ विश्व विख्यात पर्यटन केन्द्र आगरा तथा देश की राजधानी दिल्ली से सीधे जुड जाएगी, जिससे जहां यात्रा के समय में काफी बचत होगी, वहीं एक्सप्रेस-वे से जुड़े शहरों और गांवों की दूरियां भी कम होंगी। सुगम यातायात के साथ-साथ विकसित हो रही मण्डियों से किसान सीधे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे प्रदेश का विकास इंजन बनेगा, जिसके साथ विभिन्न उद्योग-धन्धे स्थापित होंगे। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ-साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Registration million smart phones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: registration million smart phones, registration, million, smart phones, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved