जयपुर। जयपुर सिटीजन फोरम की ओर से शुक्रवार को महाराणा प्रताप सभागार में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता के ध्वनि म्यूजिकल बैंड ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। यूनिक कॉन्सेप्ट रिफ्लेक्शंस टाइटल से पेश किए कार्यक्रम में ध्वनि ग्रुप के कलाकारों ने वेस्टर्न, फोक आदि शैली के गीतों का हिंदी वर्जन बॉलीवुड म्यूजिक में पेश किए तो सभागार का कोना-कोना झूम उठा। इसमें नवीन डागा, श्रीराम और सरिता ने अपनी पुरकशिश आवाज में कई गीतों की दिलकश प्रस्तुति से माहौल को बॉलीवुड म्यूजिक के रंग में रंग दिया। [@ खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पुनीत काम से जोड़ रहे हैं लोगों को : राजीव अरोड़ा
इससे पहले जयपुर सिटीजन फोरम (जेसीएफ) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा कि संस्था का मकसद जयपुर को देश की सांस्कृतिक राजधानी बनाना है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े फोरम ने अंगदान-महादान अभियान के तहत भी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया है। संस्था ने अब तक देश-दुनिया के मशहूर क्लासिकल फनकारों समेत बॉलीवुड हस्तियों को कार्यक्रम के जरिये यहां दर्शकों से रूबरू कराया है। फोरम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार गुलजार, अभिनय के दिग्गज कलाकर शेखर सेन, बॉलीवुड सिंगर संजीवनी भलेंदे, क्लासिकल म्यूजिक के फनकार पद्मभूषण पं.राजन-साजन मिश्र और बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लो ने भी परफोर्मेंस दी।
वेस्टर्न म्यूजिक की सुर-ताल पर सजाए बॉलीवुड नगमे
ध्वनि म्यूजिकल वोकल ग्रुप के तीन लीडिंग सिंगर्स नवीन, श्रीराम और सरिता की प्रस्तुति पर श्रोता सुर से सुर और ताल से ताल मिलाते दिखे। इस बैंड की खास बात यह रही कि गु्रप के तमाम कलाकार ऑडियन्स को अपने साथ इन्वॉल्व करती चली गई। फुल एंटरटेनमेंट से लबरेज यह सांस्कृतिक संध्या यादगार लम्हों में बदल गई।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope