• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिफाइनरी तेल कांड के मास्टरमाइंड मनोज गोयल के हैं कई अधिकारियों से सम्बंध

refinery Oil scandal master mind manoj goyal - Agra News in Hindi

आगरा। एक अरब के तेल के काले कारोबार का मास्टमाइंड मनोज गोयल के खेलों की परत दर परत खुलती जा रही है। उसके कई अधिकारियों और सफेदपोशों के साथ संबंधों का भी लगातार खुलासा हो रहा है। मनोज गोयल का परिवार मूल रूप से किरावली का रहने वाला है। तीस साल पहले उसके पिता घूरेलाल गोयल शाहगंज के सोरो कटरा में आकर बसे थे। वह भी तेल का काम करते थे। उनके बाद इसे मनोज ने संभाल लिया। उसने दस साल पहले नेहरू नगर में कोठी बना ली। अब यहीं रहता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज गोयल के 14 पेट्रोल पंप हैं। कई पेट्रोल पंप में उसके रिश्तेदार पार्टनर हैं। उसके पेट्रोल पंप भगवान टाकीज, गांधी नगर, जीआईसी ग्राउंड के पास, मुगल रोड, भावना स्टेट चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और तोता का ताल पर हैं। इसके साथ ही यमुनापार और खेरागढ़ में दो-दो पेट्रोल पंप हैं। इनके अलावा दो इटावा और एक जसवंत नगर में भी है। चार होटल, चार बैंक्वेट हॉल और पांच स्कूल हैं।

तेल कारोबारी मनोज गोयल पर अफसरों की मेहरबानी रही। मनोज गोयल ने अपने व्हाट्स एप प्रोफाइल पर जो फोटो लगा रखी है, वह एक समारोह की है। इसमें वह दो आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी के साथ खड़ा है। बताया जाता है कि अमरमणि त्रिपाठी के जरिए उसने सत्ता के शीर्ष तक अपनी पैंठ बना रखी है। किसी मामले में फंसने पर पुलिस उस पर आसानी से हाथ नहीं डालती है। तेल कारोबारी मनोज गोयल 1994 में पत्नी संध्या गोयल की हत्या में जेल गया था। संध्या की हत्या जीआईसी मैदान के पास सरेआम गोली मारकर की गई थी। इसमें मनोज के पिता घूरेलाल और छोटे भाई मनीष पर भी केस दर्ज हुआ था। पिछले साल जुलाई में उसका नाम सारा त्रिपाठी हत्याकांड में आया। सारा की हत्या फिरोजाबाद में हुई थी। उसकी मां सीमा सिंह ने आरोप लगाया कि मनोज भी हत्या की साजिश में शामिल रहा।

बता दें, सारा की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए लाश को गाड़ी में रखा गया था। गाड़ी में अमरमणि त्रिपाठी का पुत्र और सारा का पति अमनमणि सवार भी था। उसे खरोंच तक नहीं आई थी। मनोज गोयल उसका दोस्त है। वह मौके पर पहुंचा था। सीबीआई ने अमनमणि के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कुछ और लोग आरोपी बनाए जा सकते हैं। अभी तक मनोज गोयल का नाम लिखा-पढ़ी में नहीं आया है। सीमा सिंह के आरोप को उसने निराधार बताया था, आगरा में एमजी रोड पर तीन साल पहले उसने बैंक की महिला अधिकारी को पीटा था।

[# यहां पति के जिंदा रहते महिलाएं हो जाती हैं विधवा]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-refinery Oil scandal master mind manoj goyal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: refinery, oil, scandal, master mind, manoj goyal, crime, police, political, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, agra news, agra news in hindi, real time agra city news, real time news, agra news khas khabar, agra news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved