नई दिल्ली। औद्योगिक समूह टाटा संस के अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा ने दो दिन
पहले आम जन की परेशानियों को रेखांकित करने के बाद अब शनिवार को कहा है कि
सरकार का नोटबंदी कार्यक्रम भारतीय इतिहास के तीन सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक
सुधार में से एक है और इसके कार्यान्वयन को देश के समर्थन की जरूरत है।
टाटा ने ट्वीट कर कहा,नोटबंदी कार्यक्रम भारतीय इतिहास के तीन सबसे
महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार में से एक है और बाकी दो लाइसेंसराज की समापि्त और
जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) है।
उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री द्वारा हाल के दिनों में मोबाइल और डिजिटल
लेनदेन पर जोर देने से हम नकदी आधारित अर्थव्यवस्था से कैशलेस अर्थव्यवस्था
की तरफ कदम बढा रहे हैं। यह दीर्घकालिक रूप में गरीबों और वंचितों के लिए
फायदेमंद होगा।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope