जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को जेके लॉन अस्पताल की गहन शल्य चिकित्सा इकाई मेें जाकर दुष्कर्म की शिकार हुई सीकर जिले की 4 वर्षीय बालिका के परिजनों से मिले एवं पीडि़ता के उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि शल्य क्रिया के बाद अब बालिका की स्थिति मेें सुधार हो रहा है। बालिका का उपचार कर रहे डॉ. शुक्ला ने बताया कि बालिका को सघन इकाई में रखकर आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यहां इलाज व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और पीडि़ता को यथासंभव श्रेष्ठ चिकित्सा सुलभ कराने के निर्देश दिये।
सराफ ने जे के लॉन अधीक्षक डॉ.अशोक गुप्ता को पीडि़ता की सभी आवश्यक जांच एवं उपचार कार्य नि:शुल्क उपलब्ध कराने एवं अन्य सभी प्रकार से आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडि़ता के परिजनों के लिए भी अलग से कॉटेज में रहने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विकृत मानसिकता की पराकाष्ठा
चिकित्सा मंत्री ने 4 वर्षीय अबोध बालिका से दुष्कर्म की घटना को विकृत मानसिकता की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले में व्यापक अनुसंधान कर दोषी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के प्रयास करने का आग्रह किया।
दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा : शर्मा
इससे पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा भी जेके लॉन अस्पताल पहुंची और दुष्कर्म पीडि़ता की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने सीकर एसपी से फोन पर मामले की जानकारी मांगी और दोषीयों पर स त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में ब शा नहीं जाएगा।
इनका कहना है
पीडि़ता का ऑपरेशन सफल रहा है। बच्ची की हालत पहले से ठीक है और ओरल फूड भी शुरू कर दिया है। रिकवरी में आठ-नौ दिन लगेंगे। फिलहाल आईसीयू में रखा जा गया है।
-डॉ. अशोक गुप्ता, अधीक्षक, जेके लॉन अस्पताल
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope