जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में विवाहिता को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हो गए। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। पति के लौटने पर पीडि़ता ने उसे आपबीती बताई। इस पर महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार लंकापुरी निवासी 30 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया कि उसका पति काम पर गया हुआ था। पीछे से पड़ोसी उसके कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी हरजीराम यादव ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी का पहले भी महिला के घर पर आना-जाना था।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope