बिहार। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ यादव ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार को बिहार में नालंदा जिले की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई के बाद राजबल्लभ यादव को बुधवार तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राजबल्लभ बुधवार सुबह बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। उल्लेखनीय है कि नालंदा जिले के रहुई थाने के सुल्तानपुर की 15 वर्षीय नाबालिग लडक़ी ने नालंदा के महिला थाने में 9 फरवरी को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लडक़ी ने आरोप लगाया है कि छह फरवरी को बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मुहल्ले की सुलेखा देवी उसे एक जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने गिरियक ले गईं। आरोप है कि सुलेखा ने नाबालिग को नवादा के विधायक राजबल्लभ के हवाले कर दिया और विधायक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लडक़ी को सात फरवरी को बिहारशरीफ में उसके घर छोड़ दिया गया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी गई।
यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार की डोर-टू-डोर डिलीवरी राशन योजना पर लगाई रोक
सीबीआई के रडार पर कार्ति चिदंबरम की जोर बाग संपत्ति, सीए को 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
पंजाब को लेकर भाजपा का बड़ा प्लान- सुनील जाखड़ के आने से मिलेगी मदद
Daily Horoscope