• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फिर गर्माया राम मंदिर मुद्दा, VHP ने कहा-जमीन का बंटवारा मंजूर नहीं

नागपुर। यूपी चुनाव से पहले राम मंदिर का मुद्दा ना सुर्खियों में आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। मुद्दे को इस बार हवा दी है नागपुर में विश्व हिंदू परिषद ने। बीएचपी का कहना है कि राम जन्मभूमि की जमीन का बंटवारा उन्हें मंजूर नहीं है। दरअसल अयोध्या में जमीन बंटवारे का केस फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। वीएचपी के महामंत्री चंपक राय ने नागपुर में कहा कि जन्म भूमि का बंटवारा नहीं हो सकता और हिंदू समाज को पूरी भूमि चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर अपने बयान में कहा कि यह भगवान की जमीन है। ये हमारा अपना मिशन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी इस मुद्दे पर उन्हें कोई दिशा निर्देंश नहीं दिया है। बता दें कि अयोध्या की ये जमीन किसकी है इस पर करीब साढे चार सौ साल से विवाद है। 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया था। हाईकोर्ट ने ज़मीन को तीन हिस्सों में बांट दिया था। दो तिहाई हिस्सा हिन्दू पक्ष को मिला और एक तिहाई सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड को।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Ram temple issue again just ahead before up election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram temple, issue, again just ahead, before, up election, nagpur, supreme court, allahabad high court, vhp, campak rai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagpur news, nagpur news in hindi, real time nagpur city news, real time news, nagpur news khas khabar, nagpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved