अभिषेक मिश्रा, लखनऊ।अभिनेता से नेता बने राजपाल यादव की पार्टी सर्व समभाव पार्टी को चुनाव आयोग ने टायर चुनाव निशान आवंटित कर दिया है। राजपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी ने तलहर से राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश नौरंग यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।
आयोग से टायर चुनाव निशान आवंटित होने के बाद राजपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा है।पहली बार चुनाव मैदान में उतरी पार्टी के प्रचार की मुख्य जिम्मेदारी अभिनेता राजपाल यादव संभाल रहे हैं।
सर्व समभाव पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 400 प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है।हालांकि पार्टी का राज्य में कोई वजूद नहीं है फिर भी राजपाल यादव का नाम लोगों में जाना पहचाना है।
सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जदयू मना रहा 'विकास दिवस', तेजस्वी यादव ने दी बधाई
असम का गमछा पहन कोविड का टीका लगवाने पहुंचे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की - देखें तस्वीरें
Daily Horoscope