लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से सांसद व देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उप्र विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उप्र में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। बसपा ने अपना स्तर इतना गिरा लिया है कि वह अब धर्म के आधार पर वोट मांग रही है। यह सही नहीं है। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
उन्होंने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की अपेक्षा नहीं की जाती कि लोग धर्म, पंथ और संप्रदाय के नाम पर वोट की अपील करेंगे, लेकिन दुर्भाग्य से बसपा ऐसा कर रही है। वह एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
राजनाथ ने कहा कि उप्र की कानून व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकडे इस बात की गवाही दे रहे हैं। उप्र में सुशासन और विकास नाम की चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री इसके लिए स्वयं जिम्मेदार हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उप्र में जितनी भी सरकारों ने काम किया है, उसमें भाजपा की सरकारों ने अपेक्षाकृत बेहतर काम किया है। भाजपा सुशासन और विकास के मुद्दे को लेकर काम करती है। वर्तमान सरकार के कामकाज को लेकर सभी यह मान रहे हैं कि इसमें विकास और सुशासन का आभाव है।
आईएएनएस
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
प्रधानमंत्री आज भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Daily Horoscope