जयपुर।
राजपूत करणी सेना ने कहा है कि राजस्थान के इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने
दी जाएगी। राजस्थान की धरती पर गंदे सपनों की कोई जगह नहीं है। सेना का
तर्क है कि राजस्थान के वीरतापूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
की जा सकती। करणी सेना के मुखिया लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि 16 हजार
रानियों के साथ जौहर करने वाली रानी को अलाउद्दीन के साथ दर्शाना कैसे संभव
है। अगर ऐसा होता है तो हमारा जिंदा रहने का क्या औचित्य रह जाएगा।
कालवी
ने कहा कि शुक्रवार को हुई पूरी घटना की मुख्य जड़ संजय लीला भंसाली है,
क्योंकि शूटिंग के दौरान हमारे प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना अपने साथी
कार्यकर्ताओं के साथ संजय लीला भंसाली से मिलने गए थे तब भंसाली जी को
मिलने में इतनी गुरेज थी कि उन्होंने अपने गार्डों द्वारा दो बार फायरिंग
करवाई तो ऐसे में उनके साथ इस तरह की घटना होना गलत नहीं है। देश के
राष्ट्रपति, दो प्रधानमंत्री सहित सभी उस जौहर वाले स्थल पर जाते हैं। सभी
जानते हैं इस स्थान का, रानी का क्या इतिहास है। उस जौहर को पूजा जाता है।
फिर अलाउद्दीन के सपने में रानी के सीन कैसे बर्दाश्त किए जा सकते हैं। खूब
देख लिए सपने राजस्थान ने। अब बर्दाश्त नहीं होंगे। इन सपनों के चक्कर में
राजस्थान का शौर्यपूर्ण इतिहास खत्म नहीं होने देंगे। ये काल्पनिक
कहानियां बनाते जाएं और हम देखते रहें, यह कैसे संभव है। हमारा जिंदा रहने
पर भी यह तो प्रश्नचिह्न है। अब राजस्थान में ऐसा सब नहीं चलेगा। वे लिखित
में दें, क्या करेंगे क्या नहीं।
गुजरात से अतीक अहमद को प्रयागराज ले जा रही यूपी पुलिस गाड़ियों में ईंधन भरवाने कुछ देर राजस्थान के उदयपुर में रुकी... देखें तस्वीरें
राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित करने के विरोध में यूथ कांग्रेस निकाला मशाल जुलूस, पुलिस ने रोका, कुछ लोगों को हिरासत में लिया
सलमान और सिद्धू मूसे वाला के पिता को ईमेल कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा
Daily Horoscope